अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तर कर्नाटक में 2 अगस्त को बंद का ऐलान
बेंगलुरु। एक बार फिर से उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग तूल पकड़ने लगी है जिसके लिए उत्तर कर्नाटक संघर्ष समिति ने 2 अगस्त को 13 जिलों में बंद बुलाया है। उत्तर कर्नाटक संघर्ष समिति का आरोप है कि सरकार ना तो हमारे इलाकों का विकास कर रही है और ना ही महादयी नदी का मसला सुलझा रही है, हमारी लगातार उपेक्षा हो रही है, राज्य के बजट में भी उत्तर कर्नाटक के लोगों का ख्याल नहीं रखा गया है इसलिए हमें अलग राज्य चाहिए।

अलग राज्य की मांग का विरोध बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने किया है और सीएम कुमारस्वामी पर आरोप लगाया है वो राज्य में विकास की जगह उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं, वो अलग राज्य की मांग करने वालों को उकसा रहे हैं, ये ठीक नहीं है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का भी मानना है कि अलग राज्य की मांग न्यायसम्मत नहीं है लेकिन इस भाग का विकास और आधिकारों के लिए आंदोलन जरूरी है।
वहीं सीएम कुमारस्वामी ने अलग उत्तर कर्नाटक की मांग को अनुचित करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी मांग करने वाले वहीं लोग है जो राज्य को चला पाने में सक्षम नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कर्नाटक की उपेक्षा के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि बजट व्यय का 65 प्रतिशत हिस्सा उत्तरी जिलों में आवंटित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications