दिल्ली: डांस करते युवक को मजाक बनाना पड़ा भारी, दिमाग घूमा और मार दी गोली
नई दिल्ली। दिल्ली के मंदिर मार्ग पर वाल्मिकि जयंती के मौके पर डांस कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वाकया उस वक्त हुआ जब युवक जुलूस के दौरान सड़क पर डांस कर रहा था और वहां पूरा ग्रुप भी मौजूद था। मृतक की पहचान अविनाश सागवान (22) के तौर पर हुई। बताया जाता है कि घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर ही पुलिस स्टेशन भी है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंदिर मार्ग इलाके में वाल्मीकि जयंती के मौके पर कई युवक डांस कर रहे थे। यहां अविनाश भी मौजूद था, इसी बीच वहां एक लंबी कद काठी का शख्स आया जिसकी शक्ल देख अविनाश ने उसे चिढ़ा दिया। इसके बाद उन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई और वो शख्स मौके से चला गया। कुछ देर बाद युवक फिर बाइक लेकर आया और बाइक पर खड़ा होकर डांस करने लगा।
मंदिर मार्ग पेशवा रोड टी प्वाइंट पर कई युवक अभी भी डांस कर रहे थे, उस वक्त वो शख्स वहां नजर आया। इस दौरान डांस कर रहे अविनाश जोर से झटका लगा और उसके कंधे से खून बहने लगा। उसे अंदाजा हो गया था किसी ने उसे गोली मारी है। एक युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी गन के साथ दिखाई दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों से पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अविनाश को अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। घटना के बारे में पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications