आज से दिल्ली में शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला 2020, जानिए टिकट और समय सहित सबकुछ

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज से 28वां विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair Delhi 2020) शुरू हो गया है। ये मेला अगले नौ दिनों तक दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा। जहां आपको हर तरह की किताबें आसानी से मिल जाएंगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज इस मेले का उद्घाटन करेंगे। 4 जनवरी से शुरू होने वाला ये पुस्तक मेला 12 जनवरी तक चलेगा।

Recommended Video

    Delhi Book Fair 2020: आज से सजेगा किताबों का मेला, जानिए हर एक Details। वनइंडिया हिंदी
    world book fair 2020, world book fair delhi 2020, new delhi world book fair 2020, world book fair 2020 dates, book fair 2020, book fair 2020 tickets, delhi, pragati maidan, विश्वि पुस्तक मेला 2020, विश्व पुस्तक मेला, विश्व पुस्तक मेला टिकट, विश्व पुस्तक मेला समय

    गांधी पर लिखी किताबें ले पाएंगे

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष होने के चलते इस बार की थीम है 'गांधीः लेखकों के लेखक'। आपको मेले में महात्मा गांधी पर लिखी गई किताबें भी मिल जाएंगी। इसके लिए विशेष तौर पर गांधी जी से संबंधित मंडप लगाया गया है। जहां अलग-अलग भाषाओं की 500 से ज्यादा किताबें प्रदर्शित की जाएंगी। यहां देशी और विदेशी सभी लेखकों की किताबें मिलेंगी। इस बार पुस्तक मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 600 से ज्यादा प्रकाशक 1300 स्टालों के जरिए अपनी किताबों का प्रदर्शन करेंगे। मेले में सैकड़ों किताबों का विमोचन होगा। पैनल चर्चा और लेखक से संवाद के भी 100 से ज्यादा कार्यक्रम होंगे।

    अलग तरह की किताबें भी मिलेंगी

    इस बार मेले में डिजिटल किताबें, रेडियो किताबें और ब्रेल लिपि की किताबें भी प्रदर्शित होंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट ने इस बार 200 से ज्यादा ब्रेल लिपि में किताबों का प्रकाशन किया है, ये सारी किताबें आपको यहां मिल जाएंगी। इसके साथ ही यहां बच्चों से संबंधित पैनल चर्चाएं, क्रिएटिव राइटिंग, संगोष्ठियां और चित्रकारी की वर्कशॉप होंगी। बच्चों के लिए करियर गाइडेंस के सत्र भी आयोजित होंगे।

    इन देश के लेखकों की पुस्तकें मिलेंगी

    पुस्तक मेले में चीन, आबूधाबी, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, ईरान, जापान, नेपाल, पोलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, श्रीलंका, इटली, अमेरिका, इंग्लैंड, मैक्सिको, शारजाह समेत 20 से ज्यादा देशों के प्रकाशक अपनी पुस्तकों का प्रचार करेंगे।

    क्या है समय?

    सुबह 11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक।

    एंट्री टिकट कितना है?

    वयस्कों के लिए 30 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये। गेट नंबर एक और गेट नंबर 10 से प्रवेश होगा। टिकट गेट नंबर 1 और गेट नंबर 10 से मिलेगा। इसके अलावा बुक माय शो से भी टिकट ऑनलाइन ले सकते हैं।

    किन्हें मिलेगी मुफ्त एंट्री?

    स्कूल यूनीफॉर्म में आने वाले बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को टिकट नहीं दिखाने होंगे।

    कहां पर क्या होगा?

    हॉल नंबर 8 से 11 और 12 में सामान्य और व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान और मानविकी से संबंधित किताबें मिलेंगी। हॉल नंबर 12-ए में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें मिलेंगी हॉल नंबर 7, डी, एच, एफ, जी और एच में बच्चों की किताबें और शैक्षणिक पुस्तकें मिलेंगी। हॉल नंबर 7 ए, बी और सी में विदेशी प्रकाशकों की किताबें मिलेंगी।

    विशेष मंडप कहां होगा?

    • थीम मंडप हॉल नंबर 7ई में मिलेगा।
    • बाल मंडप हॉल नंबर 7एच के पास मिलेगा।
    • चित्र प्रदर्शनी हॉल नंबर 7ए में मिलेगी।
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम हॉल नंबर 7ए के पास होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+