दिल्ली में हुई हत्या के पीछे महिला के पति का हाथ निकला, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
देश की राजधानी में 34 वर्षीय महिला को जिस तरह से कार में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया उसके बाद इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी में 34 वर्षीय महिला को जिस तरह से कार में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया उसके बाद इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है, जोकि एक रेस्टोरेंट का मालिक है। पुलिस का कहना है कि पति ने ही महिला की हत्या कराई है। जिस वक्त महिला को गोली मारी गई उसके साथ कार में उसका दो वर्ष का बेटा भी था, हालांकि बच्चा घटना के वक्त वहां से भाग गया और बच गया। यह घटना दिल्ली के रोहिणी में हुई थी।महिला के पति पंकज मेहरा ने बताया कि तीन-चार लोगों ने मेरी पत्नी की कार पर हमला कर दिया। लेकिन डीसीपी मिलिंद डुंबरे ने बताया कि रातभर हुई पूछताछ में पंकज ने बताया कि इस पूरी घटना के पीछे उसी का हाथ है, उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की और इस मामले को दूसरा रुख दिखाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि पंकज मेहरा जोकि रेस्टोरेंट चलाता है, उसका कहना था कि उसपर 40 लाख रुपए का कर्ज है और उधार देने वाले उसे धमकी दे रहे हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मेहरा ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसकी वजह से वह प्रिया के साथ बेहतर रिश्ते में नहीं था। प्रिया से पंकज ने 11 साल पहले शादी की थी। हालांकि पुलिस ने पंकज की दूसरी पत्नी की जानकारी नहीं दी है।
वहीं पंकज के परिवार के सूत्रों की मानें तो परिवार पिछले कुछ दिनों से खराब दौर से गुजर रहा था, लेकिन दोनों पति-पत्नी बेटे की वजह से फिर से साथ आए थे, जिसका पिछले हफ्ते जन्मदिन था। डीसीपी ने बताया कि पंकज को लगता था कि वह उधार देने वालों पर हत्या का ठीकरा फोड़ देगा, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और उसे 40 लाख रुपए वापस नहीं देना होगा। इस बाबत पुलिस और जानकारी जल्द साझा करेगी।
इसे भी पढ़ें- बुलंदशहर में गर्भवती दलित महिला ने बाल्टी छू दी तो इतना पीटा कि हो गई मौत












Click it and Unblock the Notifications