दिल्ली: उत्तमनगर में घर के दरवाजे पर बैठी महिला की गोली मारी, नंदनगरी में युवक पर हमला
दिल्ली: उत्तमनगर में घर के दरवाजे पर बैठी महिला की गोली मारी, नंदनगरी में युवक पर हमला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को जानलेवा हमले की दो वारदात सामने आई हैं। उत्तम नगर में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया जबकि नंदनगरी में एक युवक को गोली मार दी गई। दिल्ली के उत्तम नगर में महिला को गोली मारकर हमलावर फरार हो गया। हमले की शिकार एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। दोनों ही मामलों में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

उत्तम नगर की शामा देवी पहली जनवरी की रात करीब दस बजे अपने घर के बाहर बैठी थी। कथित तौर पर तभी एक युवक ने आकर शामा पर गोली चली दी और भाग गया। शामा के आसपास मुहल्ले के दूसरे लोग भी थे लेकिन अचानक हुई इस वारदात से सभी लोग घबरा गए और इधर-उधर भागे। इसका फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया।
55 साल की शामा देवी को लेकर परिजन अस्पताल पहंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है। पुलिस ने वारदात का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है। शामा के परिवार ने हमलावर की पहचान जफर के तौर पर की है। पुलिस ने कहा है कि जफर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस मामले में आपसी रंजिश के पहलू पर भी जांच कर रही है।
दिल्ली के नंदनगरी में 16 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर 21 साल के युवक अंकित को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि अंकित ने इस लड़के को कुछ दिन पहले थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने की बात उसने कही थी, ये हमला उसी घटना की वजह हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications