जज्बे को सलाम: किडनैपर्स को गोली मारकर नेशनल शूटर आयशा ने देवर को बचाया
आसिफ को छोड़ने के लिए जैसे ही कार की गेट खोली। एक गोली एक बदमाश की कमर में, तो दूसरे के पैर में जा कर लगी।
नई दिल्ली। देश की जानी-मानी नेशनल लेवल शूटर आयशा फलक अपनी शूटिंग को लेकर फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार उन्होंने किसी शूटिंग प्रतियोगिता या शूटिंग रेंज में कोई कमाल नहीं किया है बल्कि असल जिंदगी में बड़ी बहादुरी दिखाई है। जी हां आयशा फलक ने किडनैपर्स को धूल चटाते हुए अपने देवर की जान बचाई। मामला दिल्ली के भजनपुरा इलाके का है। नेशनल लेवल की शूटर ने बदमाशों के चंगुल से अपने देवर को न केवल छुड़ाया बल्कि बदमाशों के पैर पर गोली मारकर उनको भी पुलिस के हवाले कर दिया।

पूरा मामला 25 मई को गुरुवार की रात का है। आयशा अपने पति फलक शेर आलम के साथ कार्यक्रम में गई हुई थी। इसी दौरान उनके बड़े देवर का फोन आया, जिसमें उन्होंने इनसे 25 हजार रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि छोटे भाई आसिफ को किसी ने किडनैप कर लिया है। आसिफ दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट है और पार्ट टाइम कैब भी चलाते हैं। गुरुवार को उन्होंने दो पैसेंजर्स रफी और आकाश को दरियागंज से बैठाया। उन्हें भोपुरा जाना था, लेकिन उन्होंने अपना रूट बदल लिया। इसे भी पढ़ें- मां ने डांंटा तो बेटे ने कर दी हत्या, खून से दीवार पर बनाई स्माइली और लिखा ये मैसेज
जानकारी के मुताबिक, आसिफ ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया। दोनों बदमाश उसे किडनैप करके भोपरा बॉर्डर के पास ले गए वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट और लूटपाट की, जब इससे भी जी नहीं भरा तो उन्होंने आसिफ के घरवालों को कॉल करके 25 हजार रुपये की फिरौती मांगी। घरवाले एक तय जगह पर फिरौती की रकम पहुंचाने पहुंचे। परिजनों के साथ आयशा भी साथ में थी। परिजनों की कार जब बदमाशों के पास पहुंची, तो उन्होंने पैसे ले लिए और आसिफ को छोड़ने के लिए जैसे ही कार की गेट खोली। एक गोली एक बदमाश की कमर में, तो दूसरे के पैर में जा कर लगी।
यह गोली किसी और ने नहीं बल्कि नेशनल लेवल की शूटर आयशा फलक ने चलाई थी। उसने पर्स में अपनी पिस्टल रखी थी। आयशा ने बताया कि उसे इस तरह फायरिंग करते देख आसिफ हैरान था वह तुरंत उनके पास भागता हुआ आया। वह डर के मारे कांप रहा था। वह भी कांप रही थीं, लेकिन उन्हें खुशी थी कि बदमाश पकड़ गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications