मां ने डांंटा तो बेटे ने कर दी हत्या, खून से दीवार पर बनाई स्माइली और लिखा ये मैसेज
इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात अभी बाकी है। आरोपी बेटे ने मां के खून से फर्श पर अंग्रेजी से दो लाइनों का एक मैसेज़ लिखा।
मुंबई। हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ज्ञानेश्वर गनोरे की पत्नी का शव बुधवार सुबह उनके घर पर मिला। पुलिस हर एंगल से हत्या की तलाश कर ही रही थी कि एक ऐसा सुराग हाथ लगा जिसने पूरे घटनाक्रम को खोल कर रख दिया। जी हां यह भी रिश्तों के कत्ल की एक अजीब कहानी थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उनका ही 21 साल का बेटा सिद्धार्थ था।

पुलिस के मुताबिक परीक्षा में ग्रेड कम आने पर मां दीपाली गनोरे बेटे सिद्धार्थ को अक्सर डांटा करती थीं। वो उसे सोशल मीडिया का इस्तमान नहीं करने देती थीं। उन्होंने उसे जेब खर्च देने से भी इनकार कर दिया था। मंगलवार रात मौका मिलते ही सनकी बेटे ने चाकू से कई वार कर दीपाली की हत्या कर दी। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात अभी बाकी है। आरोपी बेटे ने मां के खून से फर्श पर अंग्रेजी से दो लाइनों का एक मैसेज़ लिखा। बेटे ने लिखा, उनसे (मां से) परेशान हूं। (मुझे) पकड़ो और लटका दो।' इस मैसेज़ के साथ खून से ही उसने एक स्माइली भी बनाई थी। इसे भी पढ़ें- तारा शाहदेव की सास कहती थी- धर्म बदल लो नहीं तो बिस्तर यही रहेगा, मर्द बदलते रहेंगे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ बीएससी (फर्स्ट इयर) का स्टूडेंट हैं और एक साल पहले फेल हो चुका है। फेल होने के बाद उसकी मां हमेशा उसे पढ़ाई में मन लगाने की बात कहती थी। लेकिन उसे क्या पता कि जिस बेटे का वो भविष्य बनाना चाहती है वो बेटा की उसे मौत के घाट उतार देगा।
कैसे खुला मामला
ज्ञानेश्वर मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करके करीब 11 बजे जब घर पहुंचे, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। उन्होंने पत्नी और बेटे को फोन लगाया, पर दोनों के मोबाइल बंद मिले। उन्हें लगा कि शायद वे फिल्म देखने गए होंगे, इसलिए वह लौट गए और रात दो बजे फिर आए। उन्हें शू रैक में घर की चाबी मिली। वह अंदर गए, तो पत्नी को खून से लथपथ पाया।
दीपाली एलएलएम थीं। नासिक के ज्ञानेश्वर 1991 के बैच के हैं। उन्हें 2010 में मुंबई में पोस्टिंग मिली थी। पुलिस इस मर्डर केस में गणोरे से भी पूछताछ कर रही है। गणोरे के मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी से आखिरी बार मंगलवार शाम पांच बजे बात की थी। इसके बाद घर में उनका फोन किसी ने नहीं उठाया। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM?












Click it and Unblock the Notifications