सिर पर लाउडस्पीकर गिरने से महिला की मौत, मंदिर के दर्शन को आई थी दिल्ली
सिर पर लाउडस्पीकर गिरने से दिल्ली के दरियागंज में एक महिला की मौत हो गई है। महिला अपनी बेटी के साथ सड़क किनारे चल रही थी, जब लाउडस्पीकर उसके ऊपर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि महिला तेलंगाना की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ झंडेवालान मंदिर के दर्शन करने आई थी।
नई दिल्ली। सिर पर लाउडस्पीकर गिरने से दिल्ली के दरियागंज में एक महिला की मौत हो गई है। महिला अपनी बेटी के साथ सड़क किनारे चल रही थी, जब लाउडस्पीकर उसके ऊपर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि महिला तेलंगाना की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ झंडेवालान मंदिर के दर्शन करने आई थी।

महिला की पहचान 37 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है। बबीता अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद से दिल्ली खास झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला दरियागंज में अपनी बेटी का हाथ पकड़कर सड़क की एक तरफ चल रही थी। तभी उसका ध्यान लाउडस्पीकर पर गया, जो टाटा 407 ट्रक से बंधा हुआ था। उसने देखा कि लाउडस्पीकर नीचे गिरने वाला है।
उसने तुरंत अपनी बेटी को वहां से हटा लिया, लेकिन खुद नहीं हट सकी और लाउडस्पीकर उसके सिर पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस तुरंत महिला को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी।
ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 41 विशेष ट्रेनें, बिहार-महाराष्ट्र-यूपी के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत












Click it and Unblock the Notifications