Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजधानी दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, पहली बार 15 डिग्री से नीचे गया पारा, जानिये IMD ने क्या कहा?

देश की राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के महीने में ही ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कुछ सालों में तो अक्टूबर का महीना गर्म माना जाता था लेकिन अब तापमान में गिरावट होने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। अब मौसम विभाग ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार 19 अक्टूबर को तापमान 15 डिग्री से नीचे मापा गया है।

ये सीजन में पहली बार है, जब तापमान 15 डिग्री से नीचे गया हो। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फ पड़ने की वजह से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है।

Delhi weather

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार रात को तापमान में की बदलाव ना होने की उम्मीद है। लेकिन रविवार को इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। संडे रात को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या फिर बारिश रहने की भी संभावना है। आईएमडी ने जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं रविवार की बात करें तो 17 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की बात भी कही गई है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री तक हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+