दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन पर बड़ा एक्शन, नगर निगम ने रद्द की सदस्यता
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हुए दंगों में पुलिस के बाद अब नगर निगम ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता खत्म कर दी है। अभी उनके निलंबन का आधार बिना बताए सदन की बैठक से लगातार अनुपस्थित रहना बताया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी थी।

ताहिर हुसैन IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान शर्मा का शव चांद बाग के नाले से 26 फरवरी को बरामद किया गया था। इसके बाद से पुलिस ने एक्शन लेते हुए ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 26 अगस्त को ताहिर हुसैन की सदस्यता को लेकर बैठक हुई थी। वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 59 ई से पार्षद था। बिना बताए बैठक से गैरहाजिर रहने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
देश को बदनाम करने की थी साजिश
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दो चार्जशीट में ताहिर हुसैन को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में यह कहा गया है कि बैठक में यह तय हुआ था कि फरवरी के महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान या उससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को बदनाम करने के लिए एक बड़ा विस्फोट होना चाहिए। इस के लिए बकायदा दंगे की योजना बनाई गई थी। क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में अवैध तरीके से दंगे के लिए फंडिंग की भी बात का जिक्र है।












Click it and Unblock the Notifications