दिल्ली हिंसा: पुलिस पर फायरिंग करने वाले शाहरुख हिरासत में लिया गया: सूत्र
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिस तरह से दिल्ली में पिछले दो दिनों से हिंसा भड़की हुई है, उसके बाद इस हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस हिंसा के दौरान जिस तरह से एक व्यक्ति ने 8 राउंड फायरिंग की थी, उसकी पहचान कर ली गई है। इस आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में लाल टी शर्ट पहले शाहरुख ने गोली चलाई थी, उसे हिरासत में ले लिया गया है।
Recommended Video

8 राउंड फायरिंग की थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए शख्स ने जाफराबाद वाली सड़क पर पुलिस के सामने फायरिंग की थी उसका नाम शाहरुख है। उसने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया था। वहीं दिल्ली की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की और जल्द से जल्द हालात पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं।

कई पुलिसकर्मी घायल
बता दें कि दिल्ली हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौत हो गई है। उन्हें गोकुलपुरी में सिर पर पत्थर लग गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। वह हिंसक भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पत्थरबाजी कर रहे लोगों ने उनके सिर पर पत्थर मार दिया। इसके अलावा डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा भी हिंसा में घायल हो गए। उनके अलावा 10 अन्य पुलिसकर्मी भी इस हिंसा में घायल हुए हैं। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

5 की मौत, 50 घायल
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अडिशनल मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर राजेश कालरा ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल समेत कुल 5 लोगों की हिंसा में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल 50 लोग हिंसा में घायल हुए हैं, ये लोग पत्थरबाजी और गोली चलने की वजह से घायल हुए हैं। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने दो कार और एक ई रिक्शा को जाफराबाद इलाके में आग के हवाले कर दिया। जबकि सीएए का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने चार दुकानों में आग लगा दी और अन्य दुकानो पर पत्थरबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications