Delhi Violence: AAP नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, हिंसा भड़काने का मामला दर्ज

Delhi Violence: AAP नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दयालपुर पुलिस स्टेशन ताहिर हुसैन के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नार्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा के दौरान मारे गए आईबी के स्टाफ अंकित शर्मा के भाई ने ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब ताहिर के खिलाफ हत्या, हिंसा भड़काने और आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। ताहिर हुसैन के खिलाफ दयालपुर पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 Delhi violence: FIR registered under section 302 IPC Punishment for murder on AAP Councilor Tahir Hussain

वहीं दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन की खजूरी खास स्थित फैक्ट्री को सील कर दी है। ताहिर हुसैन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। गौरतलब है कि नार्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में मरने वालों की मौत का आंकड़ा 38 हो गया है। दिल्ली सरकार ने हिंसा में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों का मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हिंसा में जिन्हें घरों का जला दिया गया उन्हें 5 लाक रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं जिनकी दुकान जला दी गई उन्हें 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में एसडीएम तैनात किए जाएंगे। दिल्ली हिंसा में हिंदू और मुसलमान दोनों का नुकसान हुआ है।उन्होंने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+