दिल्ली हिंसा: कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज

नई दिल्ली। नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरूख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। शाहरुख को मंगलवार को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया था। कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख वीडियो सामने आने के बाद से ही फरार था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल दीपक दहिया की तहरीर पर शाहरुख के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

हत्या की कोशिश का केस दर्ज

हत्या की कोशिश का केस दर्ज

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को शाहरुख ने मौजपुर में कई राउंड फायरिंग की थी। शाहरुख के दिल्ली पुलिस के एक जवान दीपक दहिया पर बंदूक तानने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने शाहरुख का सामना लाठी से किया था और तब दीपक दहिया की बहादुरी की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने बताया था, 'मौजपुर में जब मैंने उसे (शाहरुख) को हाथ में बंदूक लिए खुद के करीब आते देखा तो मैंने अपना डंडा उठाकर उसे डराने की कोशिश की और इसमें मैं कामयाब भी हुआ। इसके बाद शाहरुख दूसरी तरफ फायर करने के बाद वहां से चला गया।'

शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया था

शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया था

ये वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की पहचान शाहरुख के तौर पर हुई थी और मीडिया में खबरें आई थीं कि पुलिस ने इसको हिरासत में ले लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बाद में बताया था कि शाहरुख अभी भी फरार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहरुख की उम्र 27 साल है और वह दिल्ली का रहने वाला है। शाहरुख का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

दिल्ली हिंसा में 47 लोगों की मौत

दिल्ली हिंसा में 47 लोगों की मौत

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में पिछले रविवार को शुरू हुए प्रदर्शन ने अगले दिन यानी सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान कई दंगाइयों ने कई घरों को आग लगा दी, दुकानों को जला दिया। इस हिंसा में 47 लोगों की जान चली गई, जिसमें आईबी अफसर अंकित शर्मा और दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल भी शामिल हैं। तीन दिनों तक भजनपुरा, करावल नगर, बाबरपुर, मौजपुर, गोकुलपुरी, चांदबाग और आसपास के इलाके में दंगाइयों ने आतंक मचाए रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+