दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की बढ़ी मुश्किल, विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग केस में ईडी ने लिया हिरासत में
दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की बढ़ी मुश्किल, विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग केस में ईडी ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली दंगों के आरोपी और आम आदमी पार्टी के निलंबित सदस्य और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 6 दिन की कस्टोडियल रिमांड हासिल कर गिरफ्तार कर लिया है।

ईडी ने 6 दिन की कस्डोउियल रिमांड पर तािहर को लिया
दिल्ली दंगे के आरोपित पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ करेगी। दिल्ली की एक अदालत ने ताहिर को छह दिन की ईडी की रिमांड पर दिया है। ईडी ने ताहिर मनी लॉन्ड्रिंग समेत के अन्य धोखाधड़ी मामले में आरोपी बनाया है।। ईडी ने कड़कड़डूमा कोर्ट से ताहिर हुसैन का 6 दिनों का कस्टोडियल रिमांड हासिल किया है।

पीएमएलए जांच के लिए गिरफ्तार किया गया
ईडी ने ताहिर हुसैन को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। ताहिर को धनशोधन, सीएए विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के आयोजन में उनकी भूमिका के लिए पीएमएलए जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है।

16 लाख रुपये सीएए विरोधी प्रदर्शनों और दंगों के लिए वितरित किए
दंगों की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ताहिर को कई संगठनों से दंगाइयों को बांटने के लिए मोटी रकम मिली थी। इससे करीब डेढ़ महीने पहले ही ईडी ने ताहिर व अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था। आरोप है कि ताहिर ने फर्जी कंपनियों के जरिये करीब एक करोड़ 16 लाख रुपये सीएए विरोधी प्रदर्शनों और दंगों के लिए वितरित किए गए थे। यही नहीं जांच में ताहिर हुसैन और उसके कई सहयोगियों को भी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की गहरी साजिश में शामिल पाया गया था।

तब्लीगी जमात से क्या है उसका कनेक्शन ये भी होगी पूछताछ
ईडी की तरफ से कहा गया है कि ताहिर हुसैन को मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी भूमिका की जांच और एंटी सीएए विरोध प्रदर्शन की फंडिंग और इस साल फरवरी में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली दंगों और तब्लीगी जमात मामले में पूछताछ के लिए ताहिर को तिहाड़ जेल से बुलाया था। ईडी अधिकारियों के अनुसार, ताहिर को पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल से दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट इलाके में ईडी के मुख्यालय लाया गया था। उससे यह भी पूछताछ की जा रही है कि दंगों के लिए धन इकट्ठा करने के लिए वह किस हवाला संचालक के संपर्क में थे। तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के साथ उनके संबंधों के बारे में भी उनसे पूछताछ की जाएगी।
-
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications