Delhi Violence: हिंसा के बाद दिल्ली में 4 जगहों पर कर्फ्यू, अब तक 11 लोगों की मौत,बॉर्डर सील

Delhi Violence: हिंसा के बाद दिल्ली में 4 जगहों पर कर्फ्यू,बॉर्डर सील

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर दिल्ली में फैली हिंसा ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। नार्थ ईस्ट दिल्ली में फैली हिंसा के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 135 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। 56 पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई है। वहीं हेड कॉस्टेबल रतनलाल की मौत हो गई। वहीं खबर की कवरेज करने के दौरान एक पत्रकार की गोली लगने से मौत हो गई। उग्र हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

 Delhi Violence:Curfew imposed in Maujpur, Jafrabad, Chand Bagh, Karawal Nagar, border sealed

हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाके मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावलनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर आगजनी की गई। घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी कर लोगों को निशाना बनाया गया।

हालात को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर सील करने का आदेश दिया गया है। IG लॉ एंड आर्डर विजय भूषण ने दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में खासतौर पर नोएडा, गाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, संभल में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। दिल्ली की बॉर्डर को अलर्ट कर दिया गया है। गाजियाबाद के अप्सरा बॉर्डर को यूपी पुलिस ने सील कर दिया है, शाहदरा से सूर्या नगर की ओर रूट डायवर्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+