दिल्ली हिंसा: पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस
दिल्ली हिंसा: पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में जेल में बंद पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। दंगे में आरोपी ताहिर हुसैन ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। इस पर अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। अब दिल्ली पुलिस को अदालत के नोटिस पर जवाब देना है।
Recommended Video

ताहिर हुसैन को इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। जेल में बंद ताहिर ने हाईकोर्ट से जमानत मांगी है। इससे पहले पार्षद पद से अयोग्य ठहराने के मामले में उसे हाईकोर्ट से राहत मिली थी। इसी महीने दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन को अयोग्य ठहराने के पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के फैसले पर रोक लगा दी थी और ताहिर हुसैन की नगर निगम की सदस्यता बरकरार रखी थी।
इससे पहले 11 नवंबर को दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता, निगम पार्षद ताहिर हुसैन के भाई समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने खजूरी खास इलाके में दंगे से संबंधित मामले में हुसैन के भाई शाह आलम, मोहम्मद अबीर और मोहम्मद शादाब की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस साल फरवरी में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध को लेकर विरोध प्रदर्शनों के दौरान ये हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 53 लोगों की मौत और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications