दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, कपिल मिश्रा को लेकर कही ये बात
दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है...
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान भड़की हिंसा में अभी तक सात लोगों के मरने की खबर है, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं, हिंसा के बाद 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। दिल्ली के तनावपूर्ण हालातों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच दिल्ली हिंसा को लेकर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर निशाना साधा है।

'सारे कपिल मिश्रा बेपर्दा हो रहे हैं'
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ाया जा रहा है। सारे कपिल मिश्रा बेपर्दा हो रहे हैं। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे दिल्ली की आम जनता को यह यकीन दिलाया जा सके कि जो कुछ भी हो रहा है, वो सब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस इसका 'अंतिम समाधान' निकाल लेगी।'
Recommended Video
कपिल मिश्रा के ट्वीट पर विवाद
आपको बता दें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा था, 'दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम- जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद हमें मत समझाइयेगा, हम आपकी भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन। वहीं एक ट्वीट में कपिल मिश्रा ने कहा था, 'जाफराबाद में अब स्टेज बनाया जा रहा है। एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद, सही कहा था मोदी जी ने शाहीन बाग एक प्रयोग था। एक-एक करके सड़कों, गलियों, बाजारों, मुहल्लों को खोने के लिए तैयार रहिए। चुप रहिए, जब तक आपके दरवाजे तक ना आ जाएं, चुप रहिए।'

कपिल मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज
वहीं, अपने इस बयान के कारण कपिल मिश्रा मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप में कपिल मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं। इनमें से एक शिकायत आम आदमी पार्टी की पार्षद रेशमा नदीम और दूसरी शिकायत वकील हसीब उल हसन ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कपिल मिश्रा ने लोगों को दंगा फैलाने के लिए भड़काया और साथ ही पुलिस को भी धमकी दी।

गौतम गंभीर बोले- कपिल मिश्रा पर कार्रवाई हो
कपिल मिश्रा के बयान को लेकर भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी बयान सामने आया है। गौतम गंभीर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हों या कोई और, वो किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।' गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार को भड़की हिंसा में अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications