दिल्‍ली में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, उपद्रवियों ने फूंक दी दमकल की गाड़ी, 3 फायरमैन जख्‍मी

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सोमवार को उत्तर पू्र्वी दिल्ली में जारी प्रदर्शन ने तब खतरनाक रूप ले लिया जब आगजनी और पत्थरबाजी के चलते कई लोग इसमें घायल हो गए व एक हेड कॉन्सटेबल की जान चली गई। दिल्ली दमकल विभाग ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से उसके पास मदद के लिए कुल 45 फोन कॉल आए।

दिल्‍ली में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, उपद्रवियों ने फूंक दी दमकल की गाड़ी, 3 फायरमैन जख्‍मी

Recommended Video

    CAA Protest : Delhi में कहां-कहां हिंसा भड़की और कहां अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "आग लगने की सूचना के कुल 45 फोन कॉल आए, दमकल विभाग के एक वाहन पर पत्थरबाजी की गई और एक वाहन को पूरी तरह जला दिया गया। तीन दमकल कर्मी घायल हो गए।" वहीं दूसरी तरफ करावल नगर के एक टायर मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई है, लेकिन अभी तक पुलिस विभाग की सुरक्षा नहीं मिलने के कारण आग बुझाने का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

    जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दमकल की गाडि़यां जाफराबाद में फंसी हुई हैं। आपको बता दें कि होम मिनिस्टर अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई है जिसमें पुलिस अधिकारी, उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। हिंसा की घटनाओं के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। दिल्ली मेट्रो ने भी ऐतिहातन जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद हैं। धारा 144 लागू कर दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

    दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मिले दो जिंदा कारतूस

    दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में आरएफ के जवानों को दो जिंदा कारतूस मिले हैं। इस इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। पथराव के बाद इलाके में आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। आरएएफ के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+