VIDEO: बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, लुटेरों को तरीका हैरान करने वाला

दिल्ली। दिल्ली के छावला गांव में दिनदहाड़े महिला के गले से चैन लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। दो बाइकसवार महिला को देखकर रुके। इसके बाद उन्होंने बाइक मोड ली। इससे बेखबर महिला बच्चे का हाथ पकड़े जाती रही। तभी एक बंदा पीछे ये आया और महिला के गले से चैन झपटकर दौड़कर बाइक पर बैठा और दोनों फरार हो गए।

स्नैचिंग

महिला ने विरोध किया लेकिन वो अपनी चैन नहीं बचा सकी। उसने लुटेरों का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन वो तेजी से बाइक पर बैठ फरार हो गए। महिला सिर्फ रोते-चीखते रह गई। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है। घटना शुक्रवार की है।

दिल्ली में बीते कुछ समय से चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। तीन दिन पहले ही दिल्ली के नांगलोई में दिन में ही दो बाइक सवार एक महिला को अपना शिकार बनाना चाहा था। मगर मां-बेटी की बहादुरी की वजह से बदमाश अपने मंसूबों को कामयाब बनाने में असफल रहा और सलाखों के पीछे जाना पड़ा। ये पूरी घटना भी सीसीटीवी में दर्ज हुई थी और इसका वीडियो सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+