लुकाछिपी खेलने के बहाने बाथरूम में नाबालिग छात्र का शोषण करता था ट्यूशन टीचर

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली के आंनद विहार इलाके में दसवीं कक्षा के छात्र (14) के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्‍कि उसके घर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले टीचर पर है। उसने यह हरकत बच्चे से लुकाछिपी खेलने के बहाने बाथरूम में ले जाकर की। आरोपी ने छात्र को किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी, लेकिन पीड़ित ने अपने परिजनों को सारी बात बता दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर होम ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

लुकाछिपी खलने के बहाने बाथरूम में नाबालिग छात्र का शोषण करता था ट्यूशन टीचर

जानकारी के मुताबिक 15 साल का छात्र अपने परिजनों के साथ आनंद विहार इलाके में रहता है। वह इमरान नाम के ट्यूशन टीचर से अंग्रेजी का ट्यूशन लेता था। इमरान उसे घर में आकर पढ़ाता था। वो गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहता है। इमरान को पीड़ित परिवार ने एक ऐड देखकर संपर्क किया था। बताया जाता है कि घटना को शुक्रवार शाम को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब घर पर मेड के अलावा और कोई नहीं था। बच्चे के माता-पिता दोनों कामकाजी हैं।

जबकि बड़ी बहन किसी काम से घर से बाहर गईं थी। तभी इमरान ने बच्चे को छिपम-छिपाई के खेल के बहाने बाथरूम में ले जाकर बच्चे का यौन शोषण किया। माता-पिता के घर लौटने पर पीड़ित ने सारी बात बता दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+