नेताजी से जुड़ी 25 फाइलों की तीसरी खेफ सार्वजनिक, सरकार बनवाएगी दिल्ली में स्मारक
नयी दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) तथा नागर विमानन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने राष्ट्रीय अभिलेखागार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़ी 25 फाइलों को सार्वजनिक किया और उन्हें वेब पोर्टल www.netajipapers.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया। यह नेताजी से जुड़ी सार्वजनिक की गईं फाइलों की तीसरी खेप है। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए सरकार दिल्ली में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्मारक बनवाएगी। ताशकंद में शास्त्री जी के साथ कहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस तो नहीं थे!

नेताजी से जुड़ी 100 फाइलों की पहली खेप सबसे पहले 23 जनवरी, 2016 को नेताजी के जन्मदिन की 119 वीं सालगिरह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वेब पोर्टल www.netajipapers.gov.in पर सार्वजनिक की गई थी। 50 फाइलों की दूसरी खेप महेश शर्मा द्वारा 29 मार्च, 2016 को वेब पोर्टल पर जारी की गई थी। इन फाइल्स ने उस विशेष रूप से गठित समिति की जांच को पार कर लिया जिसमें अभिलेखागार क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं जो इन पहलुओं पर नजर रखते हैं:
- संरक्षण ईकाई के जरिए फाइलों की स्थिति, आवश्यक मरम्मत करने व जहां भी जरूरत हो, संरक्षण के लिए।
- वेब पोर्टल www.netajipapers.gov.in पर डिजिटाइज्ड रिकोर्ड्स को अपलोड करने के लिए डिजिटलीकरण की गुणवत्ता सत्यापित करने के लिए
- यह जांचना कि फाइलों में कहीं दोहराव तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications