सिक्रेट फाइल से हुआ खुलासा: नेताजी ने की थी दूसरी शादी, पैदा हुई थी एक बेटी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी से जुड़ी जो गोपनीय फाइलें सार्वजनिक की गई हैं उनमें छिपी सूचनाओं ने नेताजी के वैवाहिक जीवन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सूचनाओं में जहां एमिली से नेताजी की शादी की तारीख पर सवाल उठने लगे हैं वहीं इस बात के भी संकेत मिले हैं कि उन्‍होंने चेक मूल की एक महिला से दूसरी शादी भी की थी।

Netaji Subhas Chandra Bose may have married a second time

इतना ही नहीं इस शादी से उन्‍हें नीमा नाम की एक बेटी भी पैदा हुई थी। वहीं नेजाती के परिवार वालों ने इसका खंडन भी किया है। उल्‍लेखनीय है कि नेताजी के परिजन और तृणमूल कांग्रेस सांसद डॉ. सुगत बसु ने अपनी पुस्तक में नेताजी और एमिली की गोपनीय शादी का समय 1937 बताया है, लेकिन गोपनीय फाइलों में रखी एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नेताजी ने उनसे 1942 में शादी की थी।

इसके अलावा न्‍यायमूर्ति मुखर्जी के समक्ष गवाह के तौर पर पेश जयंज चौधरी का दावा है कि चीन के लिए वीजा की खातिर किए गये आवेदन में नेजाती ने खुद को अविवाहित बताया था। चौधरी के मुताबिक 1944 में नेताजी ने एमिली के साथ विवाह की खबरों का खंडन किया था।

बंगाल सरकार की गोपनीय फाइलों में नेताजी की चेक महिला से दूसरी शादी का भी संकेत मिलता है। इतना ही नहीं, उस विवाह से उनको एक पुत्री भी हुई थी। यह शादी उन्होंने 1945 की विमान दुर्घटना के बाद की थी। इससे साफ है कि उस हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी। नेताजी के भतीजे अरविंद बोस के हवाले से उस रिपोर्ट में कहा गया है कि नेताजी ने अपने यूरोप प्रवास के दौरान ही उस महिला से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+