उड़ने के चंद मिनट बाद फ्लाइट में 'आग' से हड़कंप, सांसत में आईं 175 यात्रियों की जान, इमरजेंसी लैंडिंग कराई

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की एक फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही वापस इमरजेंसी लैडिंग के जरिए एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाई किया था। लेकिन फिर अचानक आग लगने से फ्लाइट में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर उसे वापस एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट ने शाम लगभग 6 बजे 175 यात्रियों के साथ दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन हवा में कुछ देर बाद ही एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद फ्लाइट वापस लौटकर एयरपोर्ट पर उतरी गई।

Air India Flight

AC यूनिट में आग, फायर अलार्म बजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 807, जो शाम लगभग 6 बजे दिल्ली से उड़ी, तो एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने के बाद विमान का फायर अलार्म बजने लगा, जिसके बाद बिना देरी किए विमान को वापस आईजीआई एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लाया गया।

सुरक्षित लैंडिंग करवाई

इस दौरान फ्लाइट के पायलटों ने एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। फिर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उड़ान के 30 मिनट बाद की घटना

दूसरी तरफ फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उड़ान भरने वाला विमान वापस लौटा और छह बजकर 38 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे पर उतरा।

वहीं इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने भी बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि फ्लाइट सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से उतर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+