दिल्ली: झिलमिल इलाके की रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग, तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में आग लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली के बसई दरापुर में स्थित सरकारी कर्मचारी राज्य बीमा मॉडल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आग गई थी।

हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और थियेटर में मौजूद छह मरीजों को बचा लिया गया। दिल्ली के फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग के पीछे की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया। आग सर्जिकल मशीन में लगी और देखते ही देखते ऑपरेशन थियेटर की छत तक फैल गई। बता दें कि दिल्ली में दिन पर दिन आग की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। आग की यह पहली घटना नहीं इससे पहले भी दिल्ली में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। जिनको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है। जिस फैक्ट्री में आग लगी उसमें नल और टोटी बनाई जाती है। यह आग कैसे लगी अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications