Pics: दमघोंटू हवा केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इन शहरों की भी है, जानिए PM स्तर

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, बुधवार को भी दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से ही दो-चार होना पड़ा, चारों और केवल धुंध हावी है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, चारों ओर कोहरे सा माहौल है, ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि इसके सटे शहरों का भी है, दिल्ली में आज लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 279 तो पीएम 10 का स्तर 250 बना हुआ है, जो कि खराब स्थिति को इंगित करता है।

दिल्ली से सटे शहरों की भी हवा खराब

दिल्ली से सटे शहरों की भी हवा खराब

दिल्ली एनसीआर को प्रदूषण से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं है, क्योंकि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये संकट गहराएगा। ठंड में फॉग (कोहरा) बढ़ेगा और यह स्मोक के साथ मिलकर स्मॉग बनाएगा, जो कि बहुत जहरीली हवा होती है। प्रदूषण की चपेट में केवल दिल्ली ही नहीं है बल्कि इससे सटे और भी जिले है, जहां पीएम का स्तर काफी खराब है।

शहरों में प्रदूषण का हाल ( पीएम स्तर)

शहरों में प्रदूषण का हाल ( पीएम स्तर)

  • दिल्ली : 325
  • नोएडा : 325
  • आगरा : 144
  • गाजियाबाद : 378
  • कानपुर : 430
  • फरीदाबाद : 309
  • वाराणसी : 329
  • पटना : 318
  • लखनऊ : 353
  • मुजफ्फरपुर : 318
  • गुरुग्राम : 324
  • गया : 300
  • जयपुर : 152
 7 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

7 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

हालांकि 7 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। हवा की स्पीड भी बढ़ेगी, इससे प्रदूषण कम होगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बहुत ज्यादा बढ़े वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार को लताड़ा था और कहा था कि हम संरक्षण की अवधारणा को भूल गए हैं। हमें पर्यावरण को लेकर कोई फिक्र नहीं है, यही नही सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण की स्थिति पर कहा कि जो हो रहा है वो सभ्य देशों में होना ही नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+