उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण 19 ट्रेनें लेट, आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त भीषण सर्दी पड़ रही है, कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात सेवा पर पड़ रहा है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे क्षेत्र में कम विजिबिलिटी के कारण 19 ट्रेनें देरी से चल रही है, दिल्ली से चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस, मालदा, राजधानी, फरक्का एक्सप्रेस, मुंबई-अम-तसर एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर चल रही हैं।

'दिल्ली में 4 जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी'

'दिल्ली में 4 जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी'

देश के कई राज्यों में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी भी हुई है हालांकि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में 4 जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी।

हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। पंजाब में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

जारी है सर्दी का तांडव

जारी है सर्दी का तांडव

गौरतलब है कि ठंड की चपेट में आने से यूपी में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। कानपुर में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुईं। मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हड्डी कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं, यूपी के कई जिलों में ठंड के कारण स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+