दिल्ली हिंसा के दौरान घायल हुए डीसीपी अमित शर्मा ड्यूटी पर लौटे, तालियों से हुआ स्वागत

नई दिल्ली। फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों के दौरान घायल हुए शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा ने सोमवार को फिर से दफ्तर लौट आए हैं। स्वस्थ्य होने के बाद 68 दिन के बाद सोमवार को डीसीपी अमित ऑफिस पहुंचे। उनके ऑफिस पहुंचने पर स्टाफ ने तालियां बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। वो ऑफिस पहुंचे तो उनकी पत्नी थी उनके साथ थीं।

ulpuri rejoined office today

सोमवार को दफ्तर पहुंचने के बाद अमित शर्मा ने डीसीपी शाहदरा का पदभार वापिस संभाल लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में यह पद डीसीपी डीके गुप्ता संभाल रहे थे। डीसीपी अमित शर्मा ने कहा है कि अब वो एकदम ठीक हैं और खुश हैं कि फिर ये ड्यूटी पर लौट रहे हैं। उनके स्टाफ ने भी शर्मा की वापसी पर खुशी जाहिर की है।

24 फरवरी को दिल्ली के गोकुलपुरी में हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। इस हमले में डीसीपी अमित शर्मा, एसपी अनुज शर्मा और सिपाही रतन लाल गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं सिपाही रतन लाल की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद घायल डीसीपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन अस्पताल में रहने के बाद वो घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। अब वो स्वस्थ्य हो गए हैं और ड्यूटी पर लौटे हैं। बता दें कि दिल्ली दंगों के दौरान 46 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+