Delhi Murder: 'साहिल को कभी नहीं देखा, जान के बदले जान चाहिए...', साक्षी की मां ने बताया बेटी वहां कैसे पहुंची
Delhi Shahbad Dairy murder Case update: 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के माता-पिता का कहना है,''मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा गया, उसके सिर के टुकड़े भी किए गए। आरोपी को कड़ी सजा होनी चाहिए।''

दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग साक्षी की हुई हत्याकांड पर अब उसके माता-पिता का बयान सामने आया है। साक्षी की 20 वर्षीय प्रेमी साहिल द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद उसके माता-पिता ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। साक्षी की मां ने कहा, "साहिल को हमने कभी नहीं देखा। हम अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हैं।''
साक्षी की मां ने कहा, ''पता नहीं मेरी बेटी को किस कारण से मारा गया है। अगर वो होती तो बताती। जब सबूत ही मिट गया तो क्या जाने कौन किस बात के लिए मारा। हम साहिल को नहीं जानते हैं। ना ही उसको कभी देखा है। मेरी बेटी कोई काम नहीं करती थी। जिस दिन हादसा हुआ, मेरी थोड़े देर पहले उससे बात हुई थी। उसने कहा था वो शौचालय जा रही है। लेकिन पता नहीं वो वहां कैसे पहुंच गई।''
साक्षी की मां ने कहा, ''मुझे इंसाफ चाहिए, जान के बदले जान जाना चाहिए... नहीं तो वह फिर छूटेगा, उसने आज मेरी बेटी के साथ ऐसा किया, कल किसी और के ऐसा साथ करेगा। इसलिए मुझे इंसाफ चाहिए। मैंने उसे (साहिल) कभी नहीं देखा।'' उन्होंने आगे कहा, हम परिवार में चार लोग हैं। एक बेटा है, एक बेटी थी जो अब चली गई।
साक्षी के पिता ने कहा, "मेरी बेटी को कई बार चाकू मारा गया, उसके सिर के टुकड़े भी किए गए। जब मैंने उसके शव को देखा तो उसका सिर 6-7 टुकड़ों में सड़क पर बिखरा था। आरोपी को कड़ी-से-कड़ी से सजा होनी चाहिए।''
लड़की के पिता ने कहा, 'हम साहिल के बारे में नहीं जानते। मैं दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में नहीं जानता। मैंने उनके दोस्तों से उनके बारे में कभी नहीं सुना था।''
16 साल की लड़की साक्षी की नृशंस हत्या से दिल्ली समेत पूरे देश में कोहराम मच गया है। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटे बाद आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। साहिल ने साक्षी पर 20 बार चाकू और 5-10 बार पत्थर से वार किया था।












Click it and Unblock the Notifications