सीलिंग केस में मनोज तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने कार्रवाई करने से किया इनकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गोकुलपुर इलाके में एक अनाधिकृत कॉलोनी में सील किए गए घर का ताला तोड़ने के मामले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरे प्रकरण में मनोज तिवारी द्वारा अदालत की अवमानना का दोषी नहीं पाया गया है। साथ ही ये भी कहा कि बीजेपी चाहे तो मनोज तिवारी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि तिवारी ने अपने हाथ में कानून लिया है। हमें तिवारी के तौर-तरीके से तकलीफ हुई है। एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में उन्हें जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी न कि कानून हाथ में लेना चाहिए था।
बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पर 16 सितंबर को सील किए गए घर का ताला तोड़ने का आरोप लगा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मॉनिटरिंग कमेटी की शिकायत पर मनोज तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मनोज तिवारी को फटकार भी लगाई थी।
-
Permanent Commission Case: सुप्रीम कोर्ट से महिला अधिकारियों को मिली राहत, 20 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications