दिल्ली में आज से खुले 9वीं और 11वीं के स्कूल, करना होगा इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन
Delhi Schools Reopening Today For Classes 9 & 11: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज से 9वीं और 11वीं के स्कूल खुल गए हैं लेकिन स्कूल और बच्चों के परिजनों को कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से ध्यान रखना होगा। मालूम हो कि 18 जनवरी से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद दिल्ली में डिग्री, पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थाओं को भी खोलने की घोषणा की गई है।

Recommended Video
जानिए क्या है गाइडलाइंस
- कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को ही अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूलों में जाने की अनुमति होगी।
- मास्क लगाना हर किसी को अति आवश्यक है।
- स्कूलों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करना जरूरी होगा और सेनेटाइजेशन की भी पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी।
- एक क्लास में सिर्फ 50 फीसदी बच्चों को आने की इजाजत होगी। जबकि शेष 50 प्रतिशत बच्चों को दूसरे दिन क्लास के लिए बुलाया जाएगा।
- किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
- अगर किसी बच्चे, टीचर या फिर किसी कर्मचारी को बुखार या जुकाम हो तो वो भी स्कूल नहीं आएगा।
- क्लास के दौरान एक बेंच पर सिर्फ एक बच्चे के बैठने की अनुमति होगी।
- स्कूल आने और जाने के समय सभी गेट को खोले जाएंगे, ताकि एक साथ भीड़ जमा ना हो. सभी स्टूडेंट, टीचर और स्टॉफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- स्कूल प्रशासन ऐसे उपाय चुने कि बच्चे किसी के संपर्क में ना आएं।
- इसके अलावा स्कूल में एंटर करते वक्त सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।
- स्कूल में कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों को जागरूक करने वाले पोस्टर लगाए जाएंगे।
- शौचालयों की स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन
मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन (Nursery Admission in Delhi) की प्रक्रिया को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्द ही नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वर्ष दिल्ली में नर्सरी प्रवेश की प्रक्रिया में देरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications