Delhi School Reopen: दिल्ली में 18 जनवरी से खुल सकते हैं कक्षा 10 और 12 के स्कूल, सरकार ने दी इजाजत
नई दिल्ली। Delhi School Reopens. कोरोना महामारी(coronavirus pandemic) के चलते पिछले कई महीने से बंद स्कूलों को जल्द ही दिल्ली सरकार (delhi Govt) खोलने जा रही है। केजरीवाल सरकार ने फिलहाल कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोलने की परमिशन दे दी है। बुधवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट स्कूल केवल कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स को 18 जनवरी से बुला सकते हैं। डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए हम स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं।
Recommended Video

केवल कक्षा 10 और 12 के छात्रों को 18 जनवरी से स्कूल में बुला सकते हैं
बुधवार को दिल्ली सरकार की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि, प्री-बोर्ड तैयारी और व्यावहारिक कार्यों से संबंधित गतिविधियों का संचालन करने के लिए, सरकारी और सहायता प्राप्त / निजी स्कूल केवल कक्षा 10 और 12 के छात्रों को 18 जनवरी से स्कूल में बुला सकते हैं। माता-पिता की सहमति से ही बच्चे को स्कूल बुलाया जाना चाहिए। एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर भी जारी किया गया है जिसका पालन सभी स्कूलों को करना होगा।

स्कूल में बच्चे को भेजना माता-पिता के लिए पूरी तरह से वैकल्पिक
स्कूलों को खोलने को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि, स्कूल प्रशासन को विद्यालय में आने बच्चों का रिकॉर्ड रखना होगा लेकिन इसे अटेंडेंस के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। स्कूल में बच्चे को भेजना माता-पिता के लिए पूरी तरह से वैकल्पिक है। यह फैसला पूरी तरह उनका ही होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए 16 मार्च, 2020 को केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। राजधानी के सभी स्कूल तभी से बंद हैं। हालांकि ऑनलाइन क्लास चल रही हैं।

कक्षा 12 के छात्र और छात्राएं के लिए निर्देश
वहीं इस फैसले पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली में CBSE बोर्ड परीक्षाओं व प्रैक्टिकल के मद्देनजर 10वीं और 12 वीं क्लास के लिए 18 जनवरी से प्रैक्टिकल, प्रॉजेक्ट, काउंसिलिंग आदि के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दो जा रही है। अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को बुलाया जा सकेगा। बच्चों को आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
कक्षा 12 के छात्र और छात्राएं सीबीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रैक्टिकल्स/प्रॉजेक्ट्स/इंटरनल असेंसमेंट्स वगैरह 1 मार्च 2021 से थ्यॉरी एग्जाम के आखिरी दिन तक होंगे। ऐसे में स्कूलों को सलाह दी गई है कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही ये असेंसमेंट करा लें। प्री-बोर्ड एग्जाम 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कराए जा सकते हैं। इंटरनल ग्रेड्स का असेसमेंट भी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से पहले हो जाए।

कक्षा 10 के छात्र और छात्राएं के लिए निर्देश
कक्षा 10 के छात्र और छात्राएं पीरियॉडिक असेसमेंट 1 फरवरी के दूसरे हफ्ते से 2 मार्च के दूसरे हफ्ते तक करा सकते हैं। प्री-बोर्ड एग्जाम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच कराए जा सकते हैं। प्री-बोर्ड एग्जाम के मार्क्स तीसरे पीरियॉडिक असेसमेंट में मान्य होंगे। तीनों में जिन दो पीरियॉडिक असेसमेंट्स के मार्क्स ज्यादा होंगे, उनके औसत को रिजल्ट के कैलकुलेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके 5 नंबर जोड़े जाएंगे। सर्दी की छुटिट्यों में स्टूडेंट्स को दिए गए प्रॉजेक्ट्स/असाइनमेंट्स को सब्जेक्ट एनरिचमेंट ऐक्टिविटीज की तरह माना जाएगा। इसके भी 5 नंबर मिलेंगे।स्कूल 1 फरवरी से अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक मल्टीपल असेसमेंट्स कराएंगे। इसके भी 5 नंबर एड होंगे।












Click it and Unblock the Notifications