Guru Nanak Jayanti: दिल्ली में आज प्रकाश पर्व को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें एडवाइजरी
Guru Nanak Jayanti: दिल्ली में आज प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें एडवाइजरी
Delhi Route Diversion Guru Nanak Jayanti: भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दो साल बाद देशभर में गुरुपर्व मनाया जाएगा। सिख समुदाय के गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए भक्तों ने तैयारी पूरी कर रही है। गुरु नानक जयंती और प्रकाश पर्व को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी की है, जिसमें ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर अपडेट दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को आने-जाने में आसानी और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए कई रूट्स पर जाने से बचने के लिए कहा है।

जुलूस (नगर कीर्तन) 7 नवंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, चांदनी चौक, दिल्ली से शुरू होगा। जुलूस में लगभग 25,000-30,000 भक्तों के भाग लेने की संभावना है। श्री गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश गुरुपर्व पर यह आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा, '' ट्रैफिक एडवाइजरी, गुरु नानक देव जी प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर किए जाने वाले नगर कीर्तन (जुलूस) के मद्देनजर कुछ रूट्स पर बदलाव किए गए हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवागमन की योजना इसके अनुसार ही बनाए।''
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 6, 2022
In view of the Nagar Kirtan (procession) to be carried out on the occasion of Guru Nanak Dev Ji Prakash Gurpurab, necessary traffic arrangements have been made.
People are advised to plan their commute accordingly.#DelhiPoliceUpdates pic.twitter.com/GNvK8oceHk
गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से जुलूस मुख्य चांदनी चौक रोड, फतेहपुरी, खारी बावली, चौक कुतुब रोआ, अवंती बाई चौक, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड, घंटा घर, शक्ति नगर चौक से होते हुए रुद्वारा नानक प्याऊ साहिब तक जाएगा।
-सुभाष मार्ग से लाल किला क्रॉसिंग 13 बरफ खाना चौक के लिए ट्रैफिक डायवर्ट है।
-एचसी सेन मार्ग से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग 14 मोरी गेट चौक के लिए डायवर्ट किया गया है।
-टाउन हॉल 15 बोलिवर रोड से मोरी गेट तक यातायात डायवर्ट किया गया है।
-फतेहपुरी टी-प्वाइंट 16 से पुल मिठाई, अजमेरी गेट 17 से नगिया पार्क, घंटाघर (आर/ए रोशनारा रोड) 18 से डीसीएम चौक, आजाद मार्केट चौक 19 से चौकी नंबर 2, कालिदास मार्ग से नगिया पार्क रोड 20 रूप नगर चौक, रोहतक रोड ले रानी झांसी रोड 21 जीटी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
-न्यू रोहतक रोड से ईस्ट पार्क रोड 22 आजादपुर एचवाई पॉइंट, आर/ए झंडेवालान 23 से परेड ग्राउंड टी-प्वाइंट, रोहतक रोड से फैज रोड की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications