उमर खालिद का VIDEO शेयर कर अमित मालवीय ने पूछे गंभीर सवाल- क्‍या पहले से प्‍लान थी दिल्ली हिंसा?

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्‍ली में प्रदर्शन हुआ। जिस वक्‍त अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भारत आए थे उसी दिन से हिंसा शुरू हुई और उसने ऐसा रूप ले लिया जिसमें अबतक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भारतीय जनता पार्टी के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद दिख रहे हैं और वो ट्रंप के दौरे के वक्त विरोध प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि क्या दिल्ली में हुई हिंसा सुनियोजित थी? उमर खालिद ने ये बयान महाराष्ट्र के यवतमाल में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। विडियो के सामने आने के बाद अब उमर खालिद दिल्ली पुलिस के निशाने पर आ सकते हैं।

उमर खालिद का VIDEO शेयर कर अमित मालवीय ने पूछे गंभीर सवाल- क्‍या पहले से प्‍लान थी दिल्ली हिंसा?

'गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही सरकार'

यवतमाल में दिए भाषण में उमर खालिद ने कहा, 'जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत में होंगे तो हमें सड़क पर उतरना चाहिए। 24 तारीख को ट्रंप आएंगे तो बताएंगे कि हिंदुस्तान की सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही है। यह बताएंगे कि हिंदुस्‍तान की आवाम हिंदुस्‍तान के हुक्‍मरानों के खिलाफ लड़ रही है। उस दिन हम तमाम लोग सड़कों पर उतरकर आएंगे।'

इस बीच बीजेपी ने उमर खालिद के विडियो को लेकर हमला बोला है। दिल्‍ली बीजेपी के प्रवक्‍ता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने उमर खालिद का व‍िडियो ट्वीट कर लिखा, 'जिहादी ताकतों द्वारा यह साजिश पहले ही रच दी गई थी कि जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप भारत में आएंगे उस दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग सड़कों पर उतरेगा और देश को बदनाम करने की कोशिश करेगा। 17 फरवरी का उमर खालिद का यह भाषण उसी का सबूत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+