Coronavirus: दिल्ली में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 823 नए मामले
Coronavirus: दिल्ली में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 823 नए मामले
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को इस साल के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए। 21 मार्च को राजधानी दिल्ली में कोरोना के 823 नए मामले सामने आए है, जो इस साल 2021 में सबसे ज्यादा है। जहां शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 813 के पार हो गई थी, वहीं रविवार को ये आंकड़े भी पीछे छूट गए।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 823 हो गई तो वहीं 1 मरीज की मौत भी हो गई। राजधानी में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों के आंकड़े 3618 पर पहुंच गई है। दिल्ली में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में होम आइसोलेशन मरीजों की तादात 1893 तक पहुंच गई। वहीं कोरोना संक्रमितों की कूल संख्या 6,47,984 हो गई है ।












Click it and Unblock the Notifications