कोरोना वायरस: दिल्ली में रिकॉर्ड 660 नए मामले, 12 हजार के पार पहुंची कुल मरीजों की संख्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में 24 घंटे में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को जारी दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में 660 नए केस सामने आ चुके हैं। यह अब तक का एक दिन में मिले मरीजों का रिकॉर्ड है। वहीं 14 नई मौतों राजधानी में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में हुई हैं।
Recommended Video

दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12,319 है और अब तक 208 मौते हुई हैं। अभी तक 5897 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 6214 एक्टिव मरीज हैं यानी इनका इलाज चल रहा है। दिल्ली कोरोना से काफी ज्याजा प्रभावित है। देश में महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 2345 नए केस आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मरीज 41,642 हो गए हैं। राज्य में अब तक 1454 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है।
देश में भी गुरुवार को रिकॉर्ड 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है और 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस समय 66, 330 सक्रिय मामले हैं, यानी इन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 48,534 लोग अबतक संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और वो घरों अस्पताल से घर जा चुके हैं।
Delhi reports 660 new #COVID19 positive cases and 14 deaths in last 24 hours. Total positive cases stand at 12,319 and death toll is at 208. There are 6214 active cases. pic.twitter.com/tAzKKnUxgt
— ANI (@ANI) May 22, 2020
दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या साढ़े 52 लाख के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा नए मामले दुनिया में सामने आए हैं। जिसके बाद दुनिया में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 51,90,496 हो गई है। अब तक 3,34,173 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या पूरी दुनिया में 20,78,423 है।












Click it and Unblock the Notifications