दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 41.2 डिग्री पार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गर्मी की अभी शुरुआत हुई है और दिल्ली में हाहाकार मच गया है। शनिवार को दिल्ली में गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली के पालम में शनिवार को अध्िाकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
वहीं सफदरजंग में मैक्सिमम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह 2 अप्रैल को दिल्ली में पिछले दस साल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया तापमान है।
आपको बताते चलें कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतवानी दे दी है कि पिछले साल की तुलना में इस साल गर्मी ज्यादा होगी और इसका असर पूरे देश में होगा।












Click it and Unblock the Notifications