Delhi Rain: खराब मौसम के चलते दिल्ली से इन रूटों पर चलने वाली लगभग 2 दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान
Trains Cancel Bad Weather: दिल्ली में भारी बारिश से बहुत तबाही हुई है। इसका प्रभाव भारतीय रेलवे पर भी पड़ा है। बारिश के चलते लगभग दो दर्जन ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इससे आर्थिक नुकसान बहुत हुआ है।
इसके साथ ही रेल पटरियों पर पानी जमा होने से और खंभे उखड़ने से भारी नुकसान हुआ है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा कि खराब मौसम के चलते दिल्ली-अंबाला मार्ग पर चलने वाली करीब 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि अभी आर्थिक नुकसान का अनुमान देना संभव नहीं है। करीब दो दर्जन ट्रेनें रद्द हुई हैं, कई सारी ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। साथ ही भारी बारिश से रेलवे ट्रैक और खंभे को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका अभी अनुमान लगाना काफी मुश्किल है।
दिल्ली में शनिवार-रविवार को हुई बारिश से स्थिति गंभीर हो गई। कई इलाके जलमग्न हो गए। जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति हो गई है। दो दिन में दिल्ली नदी के रूप में तब्दील हो गई। लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच पंजाब में भी बारिश से स्थिति गंभीर है।
नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट आ गया है। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली और अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेन को कैंसल कर दिया है। जिससे कोई बड़ी क्षति न हो। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। उन्होंने दिल्ली-अंबाला के बीच कुल 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हालांकि, ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- TRAI ने स्पैम कॉल्स-मैसेज को लेकर और सख्त किए नियम, सर्विस प्रोवाइडरों को 45 दिनों का वक्त












Click it and Unblock the Notifications