दिल्ली रेलवे पुलिस ने 10 बाल तस्करों को किया गिरफ्तार, 14 बच्चों को बचाया
दिल्ली रेलवे पुलिस ने 10 बाल तस्करों को किया गिरफ्तार, 14 बच्चों को बचाया
दिल्ली। कोरोना काल में अपराध भी चरम पर पहुंच चुका है। महामारी के कारण सड़कों पर छाए सन्नाटे का अपराधी जमकर लाभ उठा रहे हैं। कोरोना काल में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह भी जमकर सक्रिय हैं। दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ऐसे ही 10 बाल तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले इन तस्करों के चंगुल से 14 बच्चों को बचाया है।

बुधवार को पुलिस ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की एक पुलिस टीम ने 7 सितंबर को 10 बाल तस्करों को गिरफ्तार किया। इन बाल तस्करों के पास से 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के 14 बच्चों को बचाया। केस दर्ज होने के बाद प्रोटोकॉल के तहत लाजपत नगर में आइसोलेशन केन्द्र में बचाए गए बच्चों को रखा गया है। वहीं बाल तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications