दिल्ली: हिट एंड रन केस में आरजे अंकित गुलाटी गिरफ्तार, LJP नेता की हुई थी मौत

नई दिल्ली। हिट एंड रन केस में दिल्ली पुलिस ने रेडियो जॉकी अंकित गुलाटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अंकित गुलाटी ने लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता को अपनी कार से टक्कर मारी थी जिसके बाद धीरज कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरजे अंकित को पटेल नगर स्थित उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। हिट एंड रन का मामला 23 जून का है।

लोजपा नेता धीरज की हुई थी मौत

लोजपा नेता धीरज की हुई थी मौत

मृतक का नाम धीरज था जो लोजपा नेता थे। पुलिस के मुताबिक, रेडियो सिटी के आरजे अंकित गुलाटी की तेज रफ्तार एसयूवी ने विंडसर प्लेस में एलजेपी के नेता धीरज कुमार (35 साल) को टक्कर मारी थी। इस टक्कर में धीरज बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलावस्था में धीरज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया था।

टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था आरजे

टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था आरजे

पुलिस ने बताया कि अंकित अशोका होटल से लौट रहा था और टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। अंकित को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पूछताछ में अंकित गुलाटी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह नेविगेशन के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था और अचानक उसका ध्यान हट जाने से ये हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अंकित नशे में धुत कार चला रहा था। पुलिस को अंकित तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार की पहचान करने के लिए एलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया अंकित को गिरफ्तार

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया अंकित को गिरफ्तार

छानबीन में जुटी पुलिस की टीम को कार का पता लगा। एनसीआर में 2,667 क्रेटा में से बारकोड के जरिए पुलिस ने 313 गाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया, ये सभी 2018 मैन्यूफैक्चर्ड थीं। जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस को DL-6 की नंबर प्लेट वाली तीन गाड़ियों के बारे में पता लगा। इसके बाद पुलिस जब गुलाटी के घर पहुंची, अंकित ने बताया था कि कार को सर्विसिंग के लिए भेजा है। इस घटना के बाद सीएम केजरीवाल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी और मजिस्ट्रेट जांच कराने को लेकर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को पत्र लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+