आम आदमी पार्टी के खिलाफ दर्ज हुई 79 एफआईआर

'आप' के अलावा भाजपा के खिलाफ 56, कांग्रेस के खिलाफ 53, बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ 21 और बाकी अन्य पार्टियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन पार्टियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व एक्ट, दिल्ली प्रिवेंसन आफ डिफेसमेंट आफ प्रॉपर्टीज एक्ट ओर प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गौर हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किये गये सर्वे के परिणामों में आम आदमी पार्टी 'किंग मेकर' के रूप में नजर आ रही है लेकिन पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह कांग्रेस और भाजपा किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगे। त्रिशंकु विधानसभा परिणाम आने पर दोबारा चुनाव करवाये जाएंगे।
केजरीवाल को उम्मीद है कि अगर दोबारा चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलेगा। 'आप' अभी 47 सीटों पर जीतने का संकल्प लेकर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications