गर्लफ्रेंड को गोली मारने और ससुर को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी दिल्‍ली पुलिस का सब इंस्‍पेक्‍टर गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड को गोली मारने और ससुर को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी दिल्‍ली सब इंस्‍पेक्‍टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में खौफनाक घटना को अंजाम देने वाला दिल्ली पुलिस के सबइंस्पेक्टर संदीप दाहिया को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सबइंस्‍पेक्‍टर ने अफेयर सामने आने पर जहां उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी, उसके एक दिन बाद अब अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया था। हत्‍या करने के बाद वो सरकारी सर्विस पिस्‍टल के साथ फरार हो गया था।

dp

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान संदीप दहिया के रूप में हुई है, जो लाहौरी गेट थाने में तैनात था। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने पहले अलीपुर में अपनी प्रेमिका को गोली मारकर घायल किया, इसके बाद सतवीर भाटी नाम के राहगीर के पैर में गोली मारी। इसके बाद वहां से फरार हो गया और सोमवार सुबह रोहतक में अपने ससुर रणवीर की हत्या कर दी। फरार सब इंस्‍पेक्‍टर को से पकड़ने के लिए दिल्ली और हरियाणा पुलिस दबिश दी वहीं इस फरार सब इंस्‍पेक्‍टर ने कई व्हॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज सेंड किया कि मुझे पकड़ने को लेकर परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है, सिंघु बॉर्डर आ जाओ और मुझे ले जाओ।

dp

सब इंस्‍पेक्‍टर ने व्हॉट्सऐप मैसेज में खुद के द्वारा किए गए अपराध की पूरी स्‍टोरी भी लिखी। इंस्पेक्टर ने लिखा था कि मेरा एक हंसता खेलता परिवार था जिसको मेरे ससुर ने बर्बाद कर दिया, क्योंकि वो बेहद झूठा और लालची किस्म का इंसान था, जो अपनी छह औलाद में से 5 के घर बर्बाद चुका है। मैंने अपना घर बसाने के लिए लगभग चार साल तक कोशिश की, लेकिन मेरी पत्नी को मेरे ससुर ने अपने बहकावे में ले लिया और उसने मेरी आधी सैलरी लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाया।

dp

सूत्रों के अनुसार सब इंस्‍पेक्‍टर और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और वो अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस ने ये भी बतायाकि संदीप का पिछले एक साल से एक महिला के साथ संपर्क में था जिसको उसने रविवार को कथित तौर से गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के वक्त दोनों कार में थे। उसके बाद संदीप सरकार पिस्टल के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि महिला को सब-इंस्पेक्टर जयवीर ने बचाया था, जिसने जीटी करनाल रोड पर साईं मंदिर से गुजरने के दौरान महिला को देखा था। आउटर नॉर्थ के डीसीपी गौरव शर्मा ने कहा, "महिला को पास के अस्पताल ले जाने के दौरान, उसने बताया कि उसे सब-इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने गोली मारी है। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्‍टेबल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+