उड्डयन नियामक ने Air India पर जताई आपत्ति, दिल्ली पुलिस ने महिला पर पेशाब करने वाले पर LOC जारी करने की मांग

एफआईआर उस महिला की शिकायत पर दर्ज की गई जो उसने पहले एयरलाइन को सौंपी थी। पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें एयरलाइन द्वारा 28 दिसंबर को संक्षेप में घटना की जानकारी दी गई है।

एयर इंडिया

दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए संबंधित ऑथोरिटी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 70 वर्षीय एक महिला यात्री पर कथित रूप से पेशाब कर दिया था। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान मुंबई के एक व्यवसायी शंकर मिश्रा के रूप में की है। एक अधिकारी ने कहा था कि उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

Recommended Video

    Drunk Passenger urinating In Air India's Aisle , Fined 1,000 Pounds

    एफआईआर उस महिला की शिकायत पर दर्ज की गई जो उसने पहले एयरलाइन को सौंपी थी। पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें एयरलाइन द्वारा 28 दिसंबर को संक्षेप में घटना की जानकारी दी गई है, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित और एयरलाइन से संपर्क कर यात्री की जानकारी मांगी और शिकायत दर्ज की है।

    इन मामलों पर दर्ज हुआ आरोपी यात्री पर केस

    डीजीसीए ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पुरुष ने जो पेशाब किया है, ये घटना बहुत घृणित है। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा लैंडिंग के बाद उन्हें या किसी अन्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित नहीं करने के लिए वे एयरलाइन के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू करेंगे। आरोपी यात्री शेखर मिश्रा पर महिला का शील भंग करने, शराब के नशे में दुराचार करने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के साथ-साथ विमान नियम के तहत आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में शख्स ने महिला यात्री पर फिर किया पेशाब, शराब के नशे में था व्यक्ति

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+