Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में शख्स ने महिला यात्री पर फिर किया पेशाब, शराब के नशे में था व्यक्ति
विमान 6 दिसंबर को सुबह करीब 9:40 बजे दिल्ली में उतरा और हवाई अड्डे की सुरक्षा को सूचित किया गया कि पुरुष यात्री "शराब के नशे में था और वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। 6 दिसंबर को पेरिस-दिल्ली एयर इंडिया के एक विमान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला यात्री के कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पुरुष यात्री द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Recommended Video

हालांकि पुरुष यात्री को पकड़ लिया गया। यात्री किस क्लास में सफर कर रहे थे, इसका पता नहीं चल सका है। विमान 6 दिसंबर को सुबह करीब 9:40 बजे दिल्ली में उतरा और हवाई अड्डे की सुरक्षा को सूचित किया गया कि पुरुष यात्री "शराब के नशे में था और वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था और बाद में उसने एक कंबल पर पेशाब कर दिया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पुरुष यात्री को विमान से उतरते ही पकड़ लिया था। बाद में दोनों यात्रियों के "आपसी समझौता" के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी ने लिखित माफी मांग ली तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- AIR इंडिया विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शख्स पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम












Click it and Unblock the Notifications