लॉकडाउन में मजदूरों को ले जाने के आरोप में 44 DTC बस के ड्राइवरों पर FIR
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप बढ़ने के बाद लॉकडाउन की घोषणा की गई। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। प्रवासी मजदूरों को दिल्ली के कई इलाकों से आनंद विहार आईएसबीटी तक ले जाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 44 डीटीसी और क्लस्टर बसों के ड्राइवरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

प्रवासी मजदूरों को ले जाने के आरोप में शकरपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। डीटीसी बसों के ड्राइवरों के अलावा अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ डिस्जास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 और अन्य आईपीसी की धराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। 29 मार्च को प्रवासी मजदूरों को डीटीसी बसों से उन्हें बस अड्डे तक पहुंचाया गया। बसों के ड्राइवरों, कंडक्टर और दिल्ली इंट्रीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के प्रमुख सीके गोयल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जब इन बसों के ड्राइवरों से पूछा गया कि उन्होंने कहा कि ऊपर से मिले आदेश के कारण उन्होंने प्रवासी मजदूरों को फ्री में बस अड्डे तक छोड़ा था। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से प्रवासी मजदूरों को डीटीसी बसों में भरकर आनंद विहार और अन्य बसों अड्डों पर पहुंचाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications