वेनेजुएला के मंत्री के 1 लाख रुपए हुए चोरी, मिनटों में खोज लाई पुलिस
नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ कैंपस पुलिस थाने के अधिकारियों को मंगलवार को सूचना मिली कि आनंद निकेतन इलाके में हंगामा हो रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मामले की जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने वेनेजुएला के अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य मंत्री नेल्सन ऑर्टेगा के करीब एक लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। वेनेजुएला के मंत्री आरोप लगा रहे थे कि उनके किसी ने 1,330 यूरो (करीब एक लाख रुपए) चुरा लिए हैं।

पुलिस को इस चोरी का पहला शक उनकी गाड़ी के ही ड्राइवर पर गया। लेकिन पुलिस ने जब गाड़ी की ही छानबीन की तो पैसे भरा बैग गाड़ी के अंदर ही मिल गया। पुलिस को इस मामले को सुलझाने में कुछ ही मिनटों का समय लगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया, 'रात करीब 8:25 पर हमें सूचना मिली कि आनंद निकेतन इलाके में झगड़ा हो रहा है। हम जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने देखा कि वेनेजुएला के मंत्री आरोप लगा रहे थे कि किसी ने उनकी गाड़ी के अंदर से एक बैग चुरा लिया है, जिसमें उनके करीब एक लाख रुपए रखे हुए थे।
मंत्री का शक था कि उनके पैसे ड्राइवर ने चोरी किए हैं। पुलिस ने ड्राइवर से जब पूछताछ की तो उससे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी गई।इसके बाद पुलिस ने मंत्री की गाड़ी की छानबीन की तो उन्हें पैसे गाड़ी के अंदर से ही मिले। दिल्ली पुलिस ने कुछ ही मिनटों में वेनेजुएला के मंत्री के पैसे उन्हें ढूंढकर सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications