गुरमेहर कौर को रेप की धमकी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गुरमेहर को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि गुरमेहर दिल्ली छोड़ सकती हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर को रेप की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरमेहर ने दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की थी कि उन्हें सोशल मीडिया और फोन के जरिए रेप की धमकी मिल रही हैं। इसके बाद महिला आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने गुरमेहर कौर को पूरी सुरक्षा देने का भी भरोसा दिलाया है।

gurmehar kaur

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया केस

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया केस

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गुरमेहर को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। गुरमेहर ने सोमवार को ही दिल्ली महिला आयोग से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें फोन और सोशल मीडिया के जरिए रेप की धमकियां मिल रही हैं। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि गुरमेहर दिल्ली छोड़ सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

शहीद की बेटी हैं गुरमेहर कौर

शहीद की बेटी हैं गुरमेहर कौर

आपको बता दें कि छात्र संगठन एबीवीपी के खिलाफ बोलने की वजह से चर्चा में आई गुरमेहर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी से डरती नहीं है और अपने पिता की तरह देश के लिए गोली खाने को तैयार है। गुरमेहर के पिता कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। गुरमेहर कौर ने कहा, 'मैं अपने देश से प्यार करती हूं, मैं अपने साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से भी प्यार करती हूं। मैं अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन करती हूं। ABVP हो या कोई और छात्र संगठन, किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।'

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले दिनों तब हुई जब डीयू के रामजस कॉलेज में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जेएनयू के छात्र उमर खालिद और शेहला राशिद को कॉलेज की लिटरेरी सोसायटी ने हिस्सा लेने के लिए बुलाया था। हालांकि उमर खालिद पर जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है जिसके खिलाफ एबीवीपी ने विरोधी सुर बुलंद किया। हंगामा बढ़ने पर रामजस कॉलेज ने उमर खालिद और शेहला राशिद का आमंत्रण रद्द कर दिया। इसे लेकर लेफ्ट विचारधारा के छात्र संगठन आईसा ने विरोध मार्च निकाला। जिसमें एबीवीपी और आईसा समर्थकों के झड़प हुई। इसी विवाद के बीच डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने 'मैं एबीवीपी से नहीं डरती' सोशल मीडिया कैंपेन शुरु किया था।

'ABVP के लोग ही लगवाते हैं देश विरोधी नारे'

'ABVP के लोग ही लगवाते हैं देश विरोधी नारे'

इसके बाद इस मामले पर सियासत शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरमेहर के मामले पर कहा कि आखिर कौन है जो दिल्ली विश्वविद्यालय की इस छात्रा के दिमाग को बहका रहा है, इसके दिमाग में गंदगी कौन भर रहा है? वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरमेहर कौर के समर्थन में उतर आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एबीवीपी के लोग खुद देश विरोधी नारे लगवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+