कोरोना काल में ऑनलाइन क्‍लास से वंचित गरीब बच्‍चों को पढ़ा रहा दिल्‍ली पुलिस का ये कॉन्‍सेटबल

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन ने हर वर्ग को मुश्‍किलों में डाल दिया। बात अगर शिक्षा कर करें तो बच्‍चों को गुजरे 5 महीनों से स्‍कूल जाना बंद है। पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही। हालांकि अनलॉक के तहत अब स्‍कूलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है लेकिन वो भी बड़े क्‍लास के स्‍टूडेंट्स के लिए। ऐसे में ऑनलाइन क्लास को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ये उन लोगों के लिए तो ठीक है, जिनके पास कम्‍प्‍यूटर, स्‍मार्टफोन और इंटरनेट नहीं है वो इससे वंचित है और ये वर्ग बहुत बड़ा है।

कोरोना काल में ऑनलाइन क्‍लास से वंचित गरीब बच्‍चों को पढ़ा रहा दिल्‍ली पुलिस का ये कॉन्‍सेटबल

लेकिन दिल्‍ली पुलिस का एक कॉन्‍सटेबल इस तरह के बच्‍चों के बीच आने वाली इस बाधा को दूर कर रहा है। जी हां थान सिंह नाम के सिपाही ने गरीब बच्‍चों को पढ़ाना शुरू किया है। दिल्ली में लाल किला के पास साईं मंदिर से वह गरीब बच्चों के लिए क्लास चला रहे हैं। लॉकडाउन और प्रतिबंधों के दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया था। हालांकि, उन्होंने जब देखा कि उनके यहां पढ़ने वाले बच्चे मोबाइल फोन या अन्य उपकरण न होने की वजह से ऑनलाइन क्लास करने में सक्षम नहीं है तो उन्होंने फिर से क्लास शुरू करने का फैसला किया।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में थान सिंह ने कहा कि मैं बहुत पहले से ये क्‍लास चला रहा हूं लेकिन कोरोना संकट शुरू होने के बाद मैंने बच्‍चों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए इसे बंद कर दिया था। हालांकि, जब मैंने देखा कि कई स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास लेने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि उनके पास मोबाइल फोन और कम्प्यूटर जैसी चीजें नहीं हैं तो मैंने फिर से अपना स्कूल शुरू करने का फैसला किया।"

उन्‍होंने कहा कि यह क्लास स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पालन करते हुए चलाई जा रही है। सिंह ने कहा कि वह इन बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में भी शिक्षित कर रहे हैं जोकि कोरोना के खिलाफ बचाव में मददगार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+