मोहम्मद जुबैर को लेकर यूपी पहुंची दिल्ली पुलिस, सीतापुर से क्या है कनेक्शन की जांच में जुटी

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर लेकर आई।

नई दिल्ली, 04 जुलाई : धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर लेकर आई। फैक्ट चेकर के खिलाफ दर्ज मुकदमे के सिलसिले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस यहां पहुंची।

इस वजह से लेकर आई पुलिस

इस वजह से लेकर आई पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर को महंत बजरंग मुनि, यति नरसिंहानंद सरस्वती और स्वामी आनंद स्वरूप पर अपने ट्वीट के माध्यम से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में सीतापुर लेकर आई है। वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिल ने जुबैर के बेंगलुरु स्थित आवास पर भी लेकर गई थी। जांच और पूछताछ के बाद उसे फिर से दिल्ली ले आई थी।

27 जून को हुई थी गिरफ्तारी

27 जून को हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 जून को उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद जुबैर को बुराड़ी इलाके में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जून में एक ट्विटर हैंडल से शिकायत मिलने के बाद जुबैर के खिलाफ मामले दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

2017 में शुरू की थी वेबसाइट

2017 में शुरू की थी वेबसाइट

मोहम्मद जुबैर बेंगलुरु के रहने वाले हैं और फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर हैं। ऑल्ट न्यूज़ नाम से मोहम्मद जुबैर ने प्रतीक सिन्हा के साथ 2017 में वेबसाइट शुरू की थी। जुबैर ने इस वेबसाइट पर कई बड़े फेक न्यूज़ के खुलासे किए हैं, जिससे देशभर में उनके कामों की सराहना तक की गई थी। जुबैर ने खुद को ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक के अलावा न्यूज़ एनालिस्ट और फैक्ट चेकर बनाया है। जुबैर का दावा है कि वह गलत, फेक और प्रोपगैंड फैलाने वाली खबरों का फैक्ट चेककर उसकी असलीयत बताते हैं।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

फैक्ट चेककर मोहम्मद जुबैर की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर जुबैर के लगभग 26.3 हजार फॉलोअर्स हैं, तो वहीं ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उनके 547.7 हजार फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ पोस्ट करने का आरोप लगने के बाद जुबैर ने कथित तौर पर अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया था।

{document1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+