रेस्टोरेंट मैनेजर को थाने बुलाकर पीटा, दिल्ली पुलिस के ASI के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसपर कथित तौर पर एक रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। ये रेस्त्रां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास है। एएसआई ने मैनेजर को इसलिए पीटा क्योंकि उसने पुलिस स्टेशन में खाना पहुंचाने में देरी कर दी थी और वह चार दिन से उसके फोन का जवाब भी नहीं दे रहा था।

मामले पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम एएसआई ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्थित रेस्टोरेंट के सीनियर मैनेजर शिवम ठकराल को खाना मंगवाने के लिए फोन किया और जब खाना नहीं पहुंचा था तो एएसआई ने मैनेजर को थाने बुलाकर उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। उसने वीडियो में इस घटना के बारे में कहा है कि निजामुद्दीन जीआरपी थाने के एसएचओ की तरफ से खाना मंगवाने के लिए फोन आया। मैंने थोड़ी देर में ही खाना भिजवा दिया था। लेकिन इसके बाद मुझे थाने बुलाया गया और पूछा गया कि खाना आने में देरी क्यों हुई है।
इसी बीच एएसआई ने मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार एएसआई ने उसकी जेब से 5500 रुपये भी निकाल लिए। साथ ही धमकी दी की अगर फिर कभी फोन नहीं उठाया तो इसी तरह मारपीट की जाएगी।
फोन ना उठाने की वजह बताते हुए मैनेजर ने कहा कि वह काफी व्यस्त था, जिसके चलते उसने कई लोगों का फोन नहीं उठाया। तभी पुलिस के कुछ लोग आए और उसे थाने ले गए। वहां पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि अगर एसएचओ की गलती हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications