खाना देर से भेजने पर ASI ने कर दी मैनेजर की पिटाई, पीड़ित बोला- मेरे निजी अंग पर मारी लात

नई दिल्ली। पुलिस की दादागिरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्ट ने खाना देर से लाने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर की पीटाई कर दी। मामला देश की राजधानी दिल्ली का है, यहां दिल्ली रेलवे में एएसआई मुकेश मीणा ने रेस्टोरेंट में फोन कर के खाना मंगवाया लेकिन देर से आने की वजह से उनका गुस्सा मैनेजर पर फूट पड़ा। एएसआई ने मैनेजर को इस तरह पीटा कि उसके शरीर पर चोट के निशान साफ देखें जा सकते हैं।

Delhi Police ASI beat up manager for sending food late

मामला सामने आने के बाद डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने एएसआई को लाइन सस्पेंड कर दिया है और आरोपी के उपर विभागीय जांच बैठा दी गई है। हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है जब एएसआई निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बने कमसम रेस्टोरेंट के सीनियर मैनेजर शिवम ठकराल को खाना भेजने के लिए फोन किया। ऑर्डर के बाद मैनेजर खाना लेकर नहीं पहुंचा तो एएसआई ने उसे थाने बुलाया और पिटाई शुरू कर दी।

पीड़ित ने अपनी आपबीती एक वीडियो में रिकॉर्ड कर बताई है, मैनेजर ने बताया कि एएसआई मुकेश मीणा ने फोन पर खाना मंगाया और फिर थोड़ी देर बाद मैंने खाना भिजवा दिया लेकिन बाद में उन्होंने मुझे फोनकर के बुलाया। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, खाना भेजने में इतनी देर होती है। इसके बाद मुकेश मीणा ने उनकी एक ना सुनी और पीटना शुरू कर दिया। मैनेजर ने बताया कि, एएसआई ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। घटना के बाद पीड़ित का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा, डीसीपी ने कहा कि एएसआई के खिलाफ आरोप साबित होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पानी पर 'गलत' रिपोर्ट को लेकर आप ने मांगा पासवान से इस्तीफा, मंत्री ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+